फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak moving towards danger mark

खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंडक

Sat, 03 Jul 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gandak moving towards danger mark
खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंडक
विज्ञापन

वाल्मीकि बैराज से छोड़ा गया 2.93 लाख क्यूूसेक पानी, बाढ़ चौकियाें को किया गया अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। वाल्मीकि बैराज से गंडक नदी में शनिवार शाम को दो लाख 93 हजार 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच रही है। तेजी बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए खड्डा से लेकर तमकुहीराज तक की सभी बाढ़ चौकियों व एसडीआरएफ टीम को अलर्ट कर दिया गया है। बढ़े जलस्तर से खड्डा व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में नदी के किनारे बसे गांवों में रात में पानी भर जाने का अंदेशा है।
गंडक नदी के वाल्मीकि बैराज से शुक्रवार को ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा था। शनिवार को शाम पांच बजे यह दो लाख 93 हजार 600 क्यूसेक पानी नदी हो गया। डिस्चार्ज बढ़ने से भैंसहा गेज स्थल पर नदी का जलस्तर 95.75 मीटर पहुंच गया है जो खतरे के निशान (96.00 मीटर) से 25 सेमी नीचे है। जलस्तर बढ़ने से खड्डा क्षेत्र में नदी पार बसे गांव मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, सालिकपुर, महदेवा आदि में रात में पानी भर जाने की आशंका है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अभियंता तटबंधों की निगरानी में जुट गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों की सुरक्षा हेतु सोहगीबरवां में एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस की क्यूआरटी भी तैनात है। बिहार के श्रीपत नगर व मंझरिया से होते हुए नदी का पानी छितौनी- दरगौली तटबंध के अपूर्ण हिस्से व कटे रास्ते से नगर पंचायत छितौनी की तरफ आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह 16 जून को नदी में 4 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके चलते जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था। लगभग 35 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई थी। एसडीएम खडडा अरविन्द कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर सभी बाढ़ चौकी व बचाव दल को सतर्क रहने को कहा गया है। राजस्व टीम के जरिए गांवों से संपर्क साधकर हालात की जानकारी ली जा रही है।
पिपराघाट के कई पुरवे बाढ़ से घिरे
तमकुहीरोड। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से सेवरही ब्लॉक का पिपराघाट गांव फिर बाढ़ की चपेट में आ गया है। इस गांव के कई पुरवे बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। नरवाजोत बांध के समानांतर नदी बह रही है। जैसे ही गंडक नदी का जलस्तर कम होगा, कटान का खतरा बढ़ जाएगा।

अधिक पानी छोड़ जाने का सीधा असर पिपराघाट के कई गांवों में दिखाई देने लगा है। शिव टोला, उपाध्याय टोला, देवनारायन टोला, मुसहरी टोला, इमिलिया टोला व मोतीराय टोला बाढ़ से घिर गए हैं। उफनाई गंडक नदी नरवाजोत बांध के समांतर बह रही है। बांध से किनारे बसे दहारी टोला, तवकल टोला, भंगी टोला और बुटन टोला के लोग भी सहम गए हैं। बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ एसके प्रियदर्शी का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल बांध को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed