फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Riots at CHC demanding action on negligent ANM

Kushinagar News: लापरवाह एएनएम पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएचसी पर हंगामा

Wed, 22 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Riots at CHC demanding action on negligent ANM
दुदही। प्रसूता की मौत के मामले में नाराज परिजन और गांव की महिलाओं ने मंगलवार को सीएचसी पर पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं का तेवर देख ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी खिसक गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस लापरवाह एएनएम पर कार्रवाई की मांग करने लगी। इसको लेकर पुलिस और महिलाओं के बीच नोक-झोंक भी हुई। वहीं दोपहर बाद सीएचसी पर जांच के लिए पहुंचे एनएचएम के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा ने स्वास्थ्यकर्मियों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

कोकिल पट्टी गांव निवासी चंदन की पत्नी शुभावती को रविवार की शाम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को लेकर दुदही सीएचसी पर पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने भर्ती करने के लिए 500 रुपये लिया और एक इंजेक्शन लगाने के बाद अपने आवास पर चली गई। वार्ड में मौजूद दो महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने भी 50-50 रुपये की वसूली किया। देर रात को बुलाने पर आई एएनएम ने प्रसव कराया और प्रसूता का स्वास्थ्य ठीक बताकर अपने आवास में चली गई। अधिक रक्तस्राव होने के बाद प्रसूता की मौत हो गई, जबकि नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे कसया निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव की करीब 20 से अधिक महिलाएं सीएचसी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगी। सूचना पर आई पुलिस ने महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया, इस दौरान महिलाओं और पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। कार्रवाई का आश्वासन देकर नाराज महिलाओं को पुलिस ने शांत कराया। उधर, संगिनी संघ के अध्यक्ष किरन तिवारी, गीता सिंह, रीता पटेल का आरोप है कि लेबर रूम में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से आशा कार्यकर्ताओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने एक ही ब्लाॅक में करीब 15 वर्षों से तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मियों को हटाने की मांग की। दोपहर में पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा ने सीएचसी अधीक्षक, एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार का लिखित बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लिखित रूप से स्वास्थ्यकर्मियों ने बयान दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
- डॉ. आरडी कुशवाहा डिप्टी सीएमओ

------------
महिलाएं सीएचसी पर पहुंचकर हंगामा कर रहीं थीं। सूचना पर पुलिस गई थी। समझा-बुझाकर उनको शांत कराया गया। तहरीर मिलने पर आरोप के आधार पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
- राजू सिंह, थानाध्यक्ष, विशुनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed