{"_id":"690f9f03c7efd8efaa07bf23","slug":"review-the-progress-of-voter-list-revision-daily-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148616-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रगति की रोज करें समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रगति की रोज करें समीक्षा
Sun, 09 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के संबंध में आपत्तियां प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई।
डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि बूथ से संबंधित कोई दावा या आपत्ति हो तो 10 नवंबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित एसडीएम को अवगत कराएं। उन्होंने एक जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में आपत्ति और सुझाव मांगे।
जिसपर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने अपनी सहमति दी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दो दिवस के अन्दर गणना प्रपत्र समस्त मतदाताओं को वितरण करें। बीएलओ एवं महाविशेष अभियान में भ्रमण पर रहेंगे। निर्वाचन से जुडे़ समस्त अधिकारी पुनरीक्षण के प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, सदर एसडीएम ऋषभ पुंडीर, रामअवध यादव आदि मौजूद रहे।