फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolved to imbibe the thoughts of Saint Ravidas

Kushinagar News: संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Thu, 20 Aug 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Resolved to imbibe the thoughts of Saint Ravidas
पडरौना। संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर निकली कलश वंदन यात्रा बुधवार को पडरौना देहात और विशुनपुरा क्षेद्ध में भ्रमण किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के समानता और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इस मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को हर घर और विशेष रूप से नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। संत रविदास ने समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दिखाई। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कलश वंदन यात्रा को विशनुपरा ब्लॉक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, राजकुमार चौहान, विवेक पांडेय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद समरसता संकल्प अभियान के जिला सह संयोजक व जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि पवित्र कलश वंदन यात्रा पडरौना देहात मंडल के भटवलिया, मिश्रौली, जगदीशपुर, खिरकिया और विशुनपुरा मंडल के त्रिलोकपुर, मनिकौरा, चैती और मंशाछापर में भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जवाहर पाल, नरेंद्र तिवारी, कपिल देव लाल श्रीवास्तव, होशिला पांडेय, श्रीकांत जायसवाल, संजय राय, विवेकानंद शुक्ल, मीनू जिंदल, रामजीत चौहान, मनीष जायसवाल बुलबुल, महेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed