फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolution of 10 objections at the survey and settlement fair.

Kushinagar News: सर्वे-सट्टा मेले में 10 आपत्तियाें का निस्तारण

Thu, 24 Sep 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Resolution of 10 objections at the survey and settlement fair.
हाटा। सहकारी गन्ना विकास समिति हाटा परिसर में चल रहे नौ दिवसीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों की समस्याओं और अभिलेखों में सुधार की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को मेले में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 19 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें से 10 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि नौ आपत्तियां लंबित हैं।
विज्ञापन


मेले में सीएलआईए सुधार से संबंधित चार, क्षेत्रफल सुधार से संबंधित आठ, मोबाइल नंबर से संबंधित चार, आधार से संबंधित दो और बैंक खाता सुधार से संबंधित एक आपत्ति प्राप्त हुई। किसानों की ओर से दर्ज कराई जा रही आपत्तियों की जांच कर आवश्यक सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सर्वे-सट्टा मेले के दौरान गन्ना किसानों के सर्वे, सट्टा, गन्ना रकबा, आधार, मोबाइल नंबर और बैंक खाते से संबंधित समस्याओं को सुना जा रहा है। किसानों को अपने अभिलेखों की जांच कराने और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय से सुधार कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मेले का उद्देश्य किसानों को गन्ना सर्वे और सट्टा संबंधी अभिलेखों में सुधार का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि आगामी पेराई सत्र में उन्हें परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed