फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Report of 30 samples including four relatives of Corona infected negative

कोरोना संक्रमित के चार रिश्तेदारों सहित 30 के सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Report of 30 samples including four relatives of Corona infected negative
कोरोना संक्रमित के चार रिश्तेदारों सहित 30 के सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक युवक के चार रिश्तेदारों सहित 30 लोगों की सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 170 संदिग्ध व्यक्तियों के सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 57 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल जांच में भेजा गया है।
मुम्बई सहित देश के अन्य शहरों से बड़ी तादाद में प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इनकी सुकरौली बॉर्डर के अलावा जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद 21 दिन होम क्वारन्टीन रहने के निर्देश के साथ घर भेज दिया जा रहा है। वहां उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता की तरफ से बताया गया कि शुक्रवार को कुल 30 व्यक्तियों के सैम्पल की रिपोर्ट आई, जिसमे चार कांटी गांव के संक्रमित युवक के रिश्तेदारों की है, जबकि शेष अन्य लोगों की है। विशुनपुरा क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली और खड्डा क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के संक्रमित के रिश्तेदारों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होने बताया कि अभी 170 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को 57 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed