{"_id":"69445e1e9c7b614d4b0d9fd6","slug":"religious-rights-violations-must-be-stopped-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150990-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धार्मिक अधिकारों के हनन पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धार्मिक अधिकारों के हनन पर लगे रोक
Fri, 19 Dec 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जेल में बंद निर्दोष अल्पसंख्यक नेता और युवाओं को रिहा करने समेत 10 सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित डीएम को सौंपा।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे परवेज आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इससे समाज के लोग आहत हैं। इसके बाद उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को शिक्षा और रोजगार के अवसर दिलाने, आर्थिक संसाधन दूर कराने, सांस्कृतिक व धार्मिक अधिकारों के हनन पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित डीएम महेंद्र सिंह तंवर को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संतोष यादव, मोहम्मद आरिफ अली, अशोक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।