{"_id":"6ab43fc45e5932be9807cebf","slug":"relief-from-the-dilapidated-bridge-path-cleared-for-a-new-one-kushinagar-news-c-205-1-ksh1035-168608-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जर्जर पुल से मिलेगी निजात, नए पुल का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जर्जर पुल से मिलेगी निजात, नए पुल का रास्ता साफ
विज्ञापन
कप्तानगंज। मटियार गांव के पास बेतिया नाले पर करीब चार दशक पुराने और जर्जर पुल से लोगों को जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। शासन ने इसके निर्माण के लिए 96.52 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नया पुल बनने से कप्तानगंज के साथ ही महराजगंज जिले के कई गांवों के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी।
कप्तानगंज कस्बे के डीसीएफ चौक से महराजगंज जिले के घुघली जाने वाली सड़क हसनगंज गांव से होकर गुजरती है। इसी गांव के बीच से बेतिया नाला बहता है, जो आगे कप्तानगंज की छोटी गंडक नदी में गिरता है। मटियार गांव के पास इस नाले पर वर्ष 1980 में पुल बनाया गया था। मरम्मत के अभाव में पुल जर्जर हो गया था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने नए पुल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके लिए 96 लाख 52 हजार रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। प्रस्तावित पुल की लंबाई 12 मीटर और चौड़ाई 5.5 मीटर होगी। हसनगंज ग्रामसभा चार टोलों में बसी है। ग्रामीणों की खेती नाले के दोनों तरफ है। वहीं, मटियार टोले पर प्राथमिक विद्यालय भी है। यह पुल ग्रामीणों के लिए महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांव के लोगों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन
0
पुल जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती थी। नया पुल बनने से चारों टोलों के लोगों के साथ किसानों और स्कूली बच्चों को भी राहत मिलेगी। -सुरेश प्रसाद, ग्राम प्रधान हसनगंज।
0
कोटिया गांव महराजगंज जिले में पड़ता है। वे लोग दूध का कारोबार करते हैं और मटियार पुल के रास्ते कप्तानगंज आते-जाते हैं। इस मार्ग से महराजगंज जिले के कई गांव भी जुड़े हैं। नए पुल के बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा। -आशुतोष यादव, कोटिया, महराजगंज।