फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ration laden truck went out of control and overturned in the canal

Kushinagar News: राशन लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलटा

Sun, 08 Oct 2023 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ration laden truck went out of control and overturned in the canal
पर्वत छपरा गांव के सामने नहर में अनियंत्रित होकर गिरा राशन से भरा ट्रक।
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पर्वत छपरा गांव के सामने मठिया शाखा नहर पर सरकारी राशन लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदी दो गांवों का 226 बोरी राशन नहर में गिर गई। ट्रक में फंसे चालक को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया। चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसा स्टेयरिंग फेल होने के कारण होने की बात सामने आई है।


पकहां, पखनहा, पुर्नहां बुजुर्ग व मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के कोटे का राशन लेकर चालक ट्रक से कोटेदार के वहां शुक्रवार की शाम को पहुंचाने जा रहा था । पखनहां पहुंचने पर सुगौली पुल पर घुमाते समय ही स्टेयरिंग फेल हो गई । मठिया प्रसिद्ध तिवारी व पखनहा का राशन वहीं उतार कर ट्रैक्टर ट्राली से ढोया गया । देर रात होने के कारण मजदूर अपने घर चले गए । वहां से चालक राशन लदा ट्रक लेकर धीरे धीरे पड़री पिपरपाती जा रहा था। ट्रक अभी पर्वत छपरा गांव के सामने पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया । चालक ट्रक में ही फंस गया। शोर सुन कर दौड़े लोगों ने किसी तरह महदेवा निवासी चालक हरि प्रसाद को ट्रक से बाहर निकाला । ट्रक पर लदा 226 बोरी राशन नहर में गिर गया । उसे शनिवार को बाहर निकाला गया । संयोग रहा कि नहर में इस समय पानी नहीं था । बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से राशन को कोटेदार की दुकान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed