{"_id":"67e06699c4e98c782d02374d","slug":"ramashrya-defeated-asif-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-134312-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामाश्रय ने आसिफ को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामाश्रय ने आसिफ को दी पटखनी
Mon, 24 Mar 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली के मोहम्मद आसिफ व हाथरस के रामाश्रय के बीच हुई कुश्ती सबसे अधिक रोमांचक रही। फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने हाथ मिलवाकर दिल्ली के मुहम्मद आसिफ और हाथरस के रामाश्रय पहलवान के बीच कुश्ती शुरू कराया। इनके बीच चली करीब दस मिनट की कुश्ती में रामाश्रय ने आसिफ को पटखनी देकर विजेता घाेषित हुए। इसके बाद हुई कुश्ती में देवरिया के मुमताज ने दिल्ली के राजा को, अयोध्या के शिवम ने आगरा के सोनू को आसमान दिखाया। इसी तरह गाजियाबाद की महिला पहलवान कालज सिंह व गोरखपुर की ईशा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें ईशा ने काजल को चित कर विजेता बनीं।
इसके अलावा भैंसहा के वीरबहादुर व पड़रौना के मिठ्ठू, गोरखपुर के मुन्ना व दिल्ली के शिवानंद, पड़रौना के सागर व सिसवा बाजार के अभिषेक, सहारनपुर के वकार व गोरखपुर के, ज्ञानू बनारस के आशीष व लखनऊ के बाबी और बनारस के शुभम व हाथरस के रमन के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर रहा। दूसरे जोड़ में विजयंत सिंह और विकेश मिश्रा ने खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर खेल शुरू कराया। अंत में आयोजक धनंजय सिंह पहलवान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कुश्ती का संचालन पहलवान पवन उपाध्याय ने किया, जबकि ओमप्रकाश राय निर्णायक रहे।