{"_id":"60e5eb1e8ebc3ec308143af1","slug":"rajay-mahila-aayog-s-member-inspected-district-hospital-kushinagar-news-gkp401024432","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल का लिया जायजा
पडरौना (कुशीनगर)। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने जिला अस्पताल के महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा शासन की तरफ से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वार्ड में मौजूद महिलाओं और मरीजों से इलाज से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन लोगों ने बताया कि अस्पताल में महंगी और बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं। सीएमएस उस समय अस्पताल में मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्होंने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल के बाहर जलभराव की समस्या से भी उन्हें अवगत कराया गया। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी अमित तिवारी, सीता सिंह, अंजली पांडेय, ममता तिवारी, वृंदा प्रजापति उपस्थित थे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कसया सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां बेतरतीब खड़े किए गए वाहनों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया ताकि मरीजों को अस्पताल में जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। वहां बैठे मरीजों का हाल पूछा। इसके बाद वह ओपीडी, एक्स-रे, प्रसव कक्ष, दवा कक्ष व वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया। अन्य व्यवस्था ठीक मिलने पर सीएचसी की अधीक्षक डॉ. नीलकमल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। वहां से सरकार को भेजी जाएगी। इस दौरान रितेश तिवारी, सिरजावती, सीमा भारती, डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी, डॉ. अरुण पांडेय, फार्मासिस्ट अभिषेक कुमार, लिपिक हनुमान सिंह मौजूद थे।