फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raised awareness about child rights.

Kushinagar News: बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Thu, 24 Sep 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about child rights.
पडरौना। विशुनपुरा गांव की मुसहर बस्ती स्थित विद्यालय परिसर में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला एवं बाल अधिकारों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री बाल सेवा, सामूहिक विवाह, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर 181, पुलिस 112 और एंबुलेंस 108 व 102 की उपयोगिता भी बताई। जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना कुशवाहा ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के दुष्प्रभावों पर चर्चा की। रामवृक्ष गिरि ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। विभागीय योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान अजय शर्मा, अजय गुप्ता, ब्यूटी भारती, मधु साहा, अंशु चौधरी, सहनाज खातून, गुड्डी भारती, मधु गुप्ता, अंजली शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed