फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Python swallows baby of Nilgai in Kushinagar

Video: नीलगाय के बच्चे को निगल गया अजगर, गांव वालों ने ऐसे निकाला पेट से बछड़े को बाहर

Thu, 05 Oct 2023 07:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Oct 2023 07:45 PM IST
सार

गांव वालों का कहना था कि अगर समय से वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए होते तो शायद नीलगाय के बच्चे की जान बच गई होती। 

विज्ञापन
Python swallows baby of Nilgai in Kushinagar
नीलगाय के बच्चे को निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के भविलिया के सिवान में बृहस्पतिवार को नीलगाय के बच्चे को अजगर निगल लिया। इसकी खबर फैलते ही गांववालों की भीड़ खेत में पहुंच गई। लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दिया। लेकिन कोई पहुंचा नहीं, गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय के बच्चे को अजगर के पेट से निकालने में सफल हो गए। यह कौतूहल का विषय रहा।

विज्ञापन

भरवलिया के सिवान में मनोज के खेत के पास अजगर नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। खेत में काम कर रहे लोगों ने यह देख शोर मचाया तो लोग पहुंच गए। इसकी जानकारी लोग वन विभाग को दिए। कुछ लोग लाठी डंडे की मदद से अजगर के पेट पर पीटने लगे और बल प्रयोग किया तो निगले हुए नीलगाय का बच्चा बाहर आ गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल दिखे। एक घंटे बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। सांप पकड़ने वाले दो शिकारी मौके पर पहुंचे और अजगर को बोरे में भरकर अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन

गांव वालों का कहना था कि अगर समय से वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए होते तो शायद नीलगाय के बच्चे की जान बच गई होती। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस बाबत वन विभाग के डीएफओ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली थी। क्या मामला है इसकी जानकारी कराता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed