फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pushing boat youth drowned

नाव को धक्का देते समय गंडक में डूबा युवक

Sun, 14 Jul 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
pushing boat youth drowned
केशवा नाले में नहाते समय युवक की डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
नाव को धक्का देते समय गंडक में डूबा युवक
विज्ञापन

बरवापट्टी। गंडक नदी के बरवापट्टी घाट पर रविवार को नाव को धक्का देते समय युवक डूब गया। वहां मौजूद बहनोई ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इधर सूचना के बाद पीड़ित के घर पर कोहराम मच गया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिकल पट्टी गांव निवासी 20 वर्षीय रतन पुत्र सूरज गौंड अपने साथी रविंद्र के साथ बहनोई जितेंद्र को लेकर बरवापट्टी क्षेत्र के गंडक नदी पार जटाशंकर टोले पर मां से मुलाकात करने जा रहा था। बरवापट्टी घाट पर सभी लोग नाव पर चढ़ गए। उसमें 100 से अधिक लोग सवार हो गए। नाविक ने नाव को धक्का देने के लिए चार लोगों को नीचे उतारा। रतन भी नाव को धक्का देने लगे। इसी बीच वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबते देख बहनोई जितेंद्र और साथी रविंद्र ने शोर मचाया, लेकिन नाविक नाव किनारे खड़ा कर भाग निकला। नाव पर सवार लोग भी खिसक लिए। बहनोई और साथी ने दो घंटे तक नदी के किनारे रतन की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला।
स्नान करते वक्त युवक केशवा नाले में लापता
पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के मीर बिहार का एक युवक स्नान के दौरान केशवा नाले में डूब गया। सूचना के बाद गांव के लोग और पुलिस कर्मी पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कराई गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मीर बिहार गांव निवासी 27 वर्षीय शिब्बू सिंह रविवार की शाम लगभग चार बजे गांव के पास समउर-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित केशवा नाले में कुछ युवकों के साथ स्नान करने गया था। जैसे ही युवक ने पुलिया के ऊपर से छलांग लगाई, वह दिखाई ही नहीं पड़ा। साथ गए युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही समउर पुलिस व यूपी 100 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई लेकिन प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चला। युवक दो भाइयों में बड़ा है। उसकी दो पुत्री हैं। चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूदे युवक की मिली लाश
रामकोला। चार दिन पूर्व दमोदरी पुल से पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा देने वाले युवक का शव रविवार को रोवारी रेगुलेटर के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसआई नियाज अहमद ने बताया कि युवक की जेब में मिले पहचान पत्र से शव की पहचान बरवा खुर्द निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई। पता चला कि राजीव श्रीवास्तव दिल्ली में परिवार समेत रहते थे। पारिवारिक कलह से वह गांव आए थे। वह मानसिक अवसाद में थे। गुरुवार सुबह दमोदरी पुल के पास चाय की दुकान पर चाय पी। उसके बाद सामने ही बह रही मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। बाद में पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह रोवारी रेगुलेटर पर लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed