फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Purchase center does not open, farmers will agitate

क्रय केंद्र नहीं खुला तो आंदोलन करेंगे किसान

Wed, 05 Apr 2017 12:12 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 05 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Purchase center does not open, farmers will agitate
आंदोलन करेंगे किसान - फोटो : अमर उजाला
बेलवा कारखाना।  जौरा बाजार में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार की सुबह पूर्वांचल बैंक शाखा के निकट बैठक की। किसानों ने प्रदेश के कृषि मंत्री को पत्र भेजने के अलावा आंदोलन की रणनीति भी बनाई। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान हरिशंकर उपाध्याय ने कहा कि जौरा बाजार क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए यहां पर पहले क्रय केंद्र संचालित होता था। किन्हीं वजहों से इस बार यहां पर गेहूं खरीदने के लिए केंद्र की स्थापना नहीं कराई गई है। इसके चलते किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए जोकवा बाजार जाना पड़ेगा। बैठक में किसानों ने तय किया कि जौरा बाजार में क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद भी केंद्र नहीं खुला तो किसान आंदोलन करेंगे।  इस मौके पर ध्रुव नरायन सिंह, नगई यादव, सीताराम यादव, मनीष तिवारी, रमेश राय, पारसनाथ सिंह, गजानंद उपाध्याय, सभा कुंवर भगत, इंदू उपाध्याय, हरिशंकर राय, सुरेंद्र कुशवाहा, हरिशंकर प्रसाद, शंभू राव, रविंद्र पांडेय, बेचू प्रसाद, बसंत कुशवाहा, उमापति यादव, महेंद्र नाथ उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed