{"_id":"698ceadfcba2c26c750a87a4","slug":"pt-deendayal-upadhyays-death-anniversary-was-celebrated-as-dedication-day-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-153302-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
Thu, 12 Feb 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
इटवा में स्थित भाजपा कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि पर याद करते भाजपा कार्यकर्ता।
भारतभारी। भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बुधवार को डुमरियागंज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिक समर्पण निधि भी एकत्रित की गई।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पं. दीनदयाल के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। एकात्म मानववाद की अवधारणा को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर चंद्र प्रकाश वर्मा, अमरेंद्र त्रिपाठी, दिलीप पांडेय, अजय अग्रहरि, अजय चौधरी, रघुनंदन पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।