फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protested congres worker against inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

Wed, 17 Nov 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
protested congres worker against inflation
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

भाजपा भगाओ महंगाई-हटाओ श्लोगन लिखे बैनर पोस्टर के साथ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्षेत्र के तुर्कपट्टी से पदयात्रा शुरू कर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा भगाओ महंगाई-हटाओ श्लोगन लिखे बैनर पोस्टर के साथ कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए लोगों को बताया कि कांग्रेस ही महंगाई पर रोक लगा सकती है।
विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित 20 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करते हुए तुर्कपट्टी, फाल, खिरिया, मछरियां, नौगावां, जंगल शंकरपुर, घोरठ व शाहपुर आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों को महंगाई के प्रति जागरूक की। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पलटन यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल के बढ़ते दामों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। उधर, भाजपा सरकार झूठे प्रचार में मशगूल है। हवाई अड्डा हो या रेल, सरकारी उपक्रम हो या स्मारक सब बेचा जा रहा है, जबकि विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। अब जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का निश्चय कर चुकी है।
विज्ञापन

इस दौरान पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, नरेंद्र यादव, मनोज सिंह, जफरुल्लाह, औरंगजेब खान, राजकपूर राय, विनोद यादव, धर्मेंद्र सिंह, शाकिर अली, रमावती चौबे, मरियम खातून, मंटू यादव, शैलेंद्र शर्मा, उदय गोंड़, शाजिद अली, आरिफ अली, अलाउद्दीन सिद्दीकी, पवन कुशवाहा, बलदेव राय, मुन्नी लाल यादव व शाह आलम वारसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। क्षेत्र के बांसगांव चौरिया से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली। इसमें लोगों को कांग्रेस सरकार की विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं के बारे ें जानकारी दी।
बुधवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांसगांव चौरिया से पदयात्रा शुरू कर बांसगांव खास, असगर टोला, जमुआन, पिपरा टोला, हिरासोती, पुष्करनगर दशाहवा, हनुमान चौक पहुंची। यहां लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव संजय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनिल पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों व महिलाओं का उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, अराजकता चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

इस दौरान मंसूर आलम, प्रभू गुप्ता, एजाज अहमद, ओमप्रकाश कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, रियाज अंसारी, हीरालाल कुशवाहा, रामाकांत गुप्ता, जंगबहादुर, सुरेश पटेल, राजू निषाद, मनीर अंसारी, श्रीनिवास कुशवाहा, विजूल पासवान, गुड्डू, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed