फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest on rape beaten

Kushinagar News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा

Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
protest on rape beaten
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, मां-बेटी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह नौ बजे घर के लोग काम पर गए थे। इस समय 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर पड़ोस का युवक घर में घुसकर किशोरी से जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने विरोध करते हुए हल्ला मचाया। इसी बीच युवक के परिजन भी आ गए और किशोरी की पिटाई कर दी। इससे वह अचेत हो गई। किशोरी की मां घर पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। परिजन इन्हें रामकोला सीएचसी पर पहुंचे। यहां मां-बेटी का इलाज चल रहा है।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह सोमवार को पति और बेटे के साथ खेत में काम करने गई थी। घर में अकेले उसकी 16 वर्षीय बेटी थी। इसी बीच पड़ोस का युवक किशोरी के पास पहुंच गया। बलपूर्वक दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। किशोरी के विरोध करने और चिल्लाने पर अगल-बगल के लोगों के अलावा आरोपी युवक के परिजन भी आ गए और किशोरी को चुप कराने का प्रयास किए। किशोरी चुप नहीं हुई तो उसे मारपीट कर घायल कर दिए। इससे किशोरी अचेत होकर गिर गई।
विज्ञापन

इसी बीच किशोरी की मां आ गई। आरोपी से पूछने पर उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास लोगों व परिजनों ने घायल किशोरी व उसकी मां को इलाज के लिए रामकोला सीएससी पर पहुंचाए। उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी एसपी राय ने बताया कि अभी कोई जानकारी या कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे और भी हो चुके हैं मामले
10 दिन पूर्व जटहा बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला ने 112 नंबर पर सूचना दी कि उसकी छह वर्षीय बेटी से दुष्कर्म हो गया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया। जबकि थाने की पुलिस महिला से तहरीर मांगती रही। लेकिन महिला ने पड़ोस का मामला होते हुए तहरीर देने से मना कर दिया। एक सप्ताह पूर्व कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में 112 नंबर पर सूचना मिली। दो में पढ़ने वाली किशोरी से गलत काम हो गया है। इसपर थाने की पुलिस ने उस विद्यालय में पहुंचकर मामले की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed