Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Procession taken out for Shani Mahayagya

Kushinagar News: शनि महायज्ञ के लिए निकाली शोभायात्रा

Sat, 29 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out for Shani Mahayagya
हाटा में निकली शोभायात्रा में शामिल लोग।
हाटा। नगर के पिपराइच चौराहा स्थित मैरिज लाॅन में 51 कुंडीय शनि शांति महायज्ञ होगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस यज्ञ के लिए शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। हवन यज्ञ और शनि एवं श्रीराम कथा का की शुरुआत शनिवार से होगी। कई संत पहुंच गए हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

अलौकिक शनिधाम के महंत प्रवीण की अगुवाई में शनि शांति महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को शोभायात्रा से हो गई। यज्ञ स्थल से हाथी, घोड़े, ढोल-बाजे के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। तुरंतपुरी महाराज, महंत परमेश्वर गिरि, जूना अखाड़ा के सनातन गिरि, महंथ विरेंद्र पुरी, श्रीप्रकाश गिरि, आचार्य अभिरामाचार्य आदि संतों के साथ शोभा यात्रा पिपराइच चौराहा, ब्लाक गेट, गोरखपुर चौराहा, बाघनाथ चौराहा, मुख्य बाजार, रजिस्ट्री चौराहा, करमहा चौराहा होते काशी विश्वनाथ मंदिर पर पहुंची। जहां मंत्रोचार के साथ कलशों में जल भरा गया। यहां से शोभायात्रा केन यूनियन चौराहा, बस स्टेशन होते वापस यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधि-विधान से कलशों की स्थापना की गई। मुख्य व्यवस्थापक संतोष मिश्रा और आयोजक मीना शुक्ला ने बताया कि शनिवार से यज्ञ की शुरुआत होगी। शाम को श्रीशनि कथा और रासलीला का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन छह जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed