{"_id":"6a25da19ab8a80a8dd0ba4b9","slug":"private-lineman-electrocuted-and-burned-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161332-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करंट की चपेट में आया प्राइवेट लाइनमैन झुलसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करंट की चपेट में आया प्राइवेट लाइनमैन झुलसा, मौत
Mon, 08 Jun 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
दुदही/बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन के टोला भवानीपुर में रविवार की दोपहर प्राइवेट लाइनमैन हाईटेंशन बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मौजूद लोग उन्हें दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर बरहन निवासी बाबुनंद पटेल के घर की छत लगनी थी। घर के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली कि तार पर प्लॉस्टिक का पाइप लगाने गांव के प्राइवेट लाइनमैन 24 वर्षीय विकास पटेल आए थे। वे छत के लिए बने सेटरिंग पर चढ़ कर कोई कार्य कर रहे थे। उसी दौरान वे हाटेंशन बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौजूद लोग उन्हें दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। विकास के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई है। इस संबंध में बरवापट्टी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।