फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Private hospital opened in Kisan Sadan

किसान सदन में खुलवा दिया निजी अस्पताल

Sat, 02 Apr 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Private hospital opened in Kisan Sadan
सेवरही के केन यूनियन परिसर में बन रहा अस्पताल। - फोटो : KUSHINAGAR
किसान सदन में खुलवा दिया निजी अस्पताल
विज्ञापन

केन यूनियन सेवरही के परिसर में बना है किसान सदन
निजी अस्पताल खोले जाने को लेकर उठने लगे विरोध के स्वर
सेवरही(कुशीनगर)। केन यूनियन परिसर में नवनिर्मित किसान सदन में निजी अस्पताल खोले जाने को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि किसानों के रकम से बने भवन को सचिव मनमानी तरीके से किसी को आवंटित नहीं कर सकते हैं। हालांकि सचिव ने वर्चुवल बैठक में प्रशासकीय बोर्ड की अनुमति का हवाला देते हुए रेंटल एग्रीमेंट की बात कही है। जबकि भवन बनाने वाले फर्म का दावा है कि उसने विभाग को भवन सुपुर्द नहीं किया है।
केन यूनियन सेवरही के परिसर में नवनिर्मित किसान सदन के भीतर निजी अस्पताल के उद्घाटन के बाद किसानों की नाराजगी सामने आ गई है। केन यूनियन के निवर्तमान उपाध्यक्ष सतेंद्र शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला ने बताया कि भवन निर्माण पूरा भी नहीं हुआ है। इसी बीच सचिव और वरिष्ठ लिपिक के मिलीभगत से भवन के भीतर निजी अस्पताल खोलवा दिया। किसानों के हितों की अनदेखी को लेकर किसान जनांदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भवन बनाने वाले ठेकेदार अजय कुमार शाही ने भी इसकी लिखित सूचना सचिव केन यूनियन को दी है। ठेकेदार ने अपने पत्र में लिखा है कि भवन के भीतर बने डिजाइन को तहस-नहस कर उसमें ऑपरेशन थिएटर, डॉक्टर्स रूम सहित वॉशरूम बनाए जा रहे हैं। इससे उनकी ओर से बनाए गए भवन की मेजरमेंट होने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन यूनियन के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र कुमार राय उर्फ राजू राय ने बताया कि उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब जिला गन्ना अधिकारी प्रशासक हैं। ऐसे में खाली पड़े भवन को यूनियन की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दिया गया होगा। केन यूनियन के सचिव रामाश्रय यादव ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के आधार पर उस भवन का रेंटल एग्रीमेंट किया है। किसान नेता और केन यूनियन सेवरही के चेयरमैन रहे सुरेंद्र राय ने भी किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन की रणनीति को समर्थन दिया है। इसके अलावा किसान डॉ. डीएन राय, मदन मोहन त्रिपाठी, हिमांशु तिवारी, बालकृष्ण कुशवाहा, चंदन तिवारी, हरेराम गुप्ता आदि का कहना है कि इस आवंटन की जनहित में जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed