फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Prime Minister Narendra Modi is the shining star of the country: Ramdas Athawale

देश को चमकाने वाला तारा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : रामदास अठावले

Tue, 21 Jun 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is the shining star of the country: Ramdas Athawale
कुशीनगर में योगाभ्यास करते केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, सांसद विजय कुमार दुबे व अन्य लोग।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
देश को चमकाने वाला तारा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : रामदास अठावले
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि योग दिवस मनाने के लिए भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली पर पहुंचा हूं। योग करते रहेंगे तो शरीर रोग से मुक्त रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को चमकाने वाले तारा हैं। सबका साथ, सबका विश्वास उनका प्रमुख नारा है।
वह मंगलवार को कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित एक दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग की विधा प्राचीन के साथ-साथ आधुनिक भी है। सदियों से योग का सार एक ही है। शरीर को स्वस्थ रखना व एकता की भावना विकसित करना। योगियों ने सदियों पूर्व जो खोजा और अनुभव किया, वह प्रत्यक्ष रूप में आज भी प्रासंगिक है। भारत ने पूरे विश्व में योग का प्रचार-प्रसार किया। देश को निरोग बनाने का सर्वव्यापी आंदोलन योग बन गया है। उन्होंने कहा कि दिनचर्या में योग को हिस्सा बनाने का संकल्प लिया जाना चाहिए। कहा कि योग अद्भुत सांस्कृतिक विरासत का व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए, ताकि पूरे विश्व में लोग इसके प्रयोग से लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि योग से स्वस्थ व मजबूूत समाज की स्थापना होती है। कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को प्रोत्साहित किया। उसका नतीजा है कि देश ही नहीं, बल्कि विश्व में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। लोगों में योग के प्रति उत्साह है। निदेशक संग्रहालय नीरज कुमार सिन्हा, निदेशक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अनिल कुमार वी. पाटिल, आयुक्त ग्राम्य विकास गौरी शंकर प्रियदर्शी, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर डीएम एस़. राजलिंगम ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूर (कर्नाटक) से योग दिवस पर संबोधन का लाइव प्रसारण भी हुआ। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संतोषदत्त राय, अभय प्रताप नारायण सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एडीएम देवीदयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, संरक्षण सहायक शादाब खान आदि मौजूद थे।

मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट के पास मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया। उन्होंने पीपल का पौधरोपण किया। इसके बाद मंत्री का काफिला मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा, जहां मंत्री ने छठवीं शताब्दी की लेटी भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा कर चीवर भी चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed