{"_id":"57af5e104f1c1be82cee46a6","slug":"prempur-woman-s-body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमपुर नहर में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमपुर नहर में मिला युवती का शव
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
नहर में से लाश मिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा गांव के पास प्रेमपुर रजवाहा में शनिवार की सुबह युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। काले कपड़े में बंधे शव को पुलिस ने नहर के पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सुबह उर्दहा गांव की कुछ महिलाएं नहर की तरफ गई हुई थीं। पानी में बह रही काले कपड़े की गठरी देखकर महिलाओं ने शोर मचाया तो तमाम लोग वहां पहुंचे। ग्राम प्रधान रामप्रीत ने गठरी में शव होने की आशंका जताते हुए रामकोला पुलिस को सूचना दी। एसओ श्यामलाल यादव, एसआई बब्बन सिंह, नरेंद्र सिंह व महिला कांस्टेबल पूजा निराला आदि मौके पर पहुंचे। गठरी को नहर के पानी से बाहर निकालकर खोला गया तो उसमें एक युवती का शव था। नहर में युवती का शव बहने की खबर सुनकर आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बड़ी देर तक शव के शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने के बाद पंचनामा बनवाकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कराई जाएगी।