{"_id":"647b8a28f4963151980d1b14","slug":"pradhan-complained-encroachment-on-pond-kushinagar-news-c-7-1-192558-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्राम प्रधान ने की पोखरे की जमीन पर पट्टा करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्राम प्रधान ने की पोखरे की जमीन पर पट्टा करने की शिकायत
Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज तहसील के गंगुआ गांव ग्राम प्रधान ने शनिवार को समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने अमृत सरोवर के तहत चयनित पोखरे की जमीन पर गांव के कुछ लोगों को मछली पालन के लिए पट्टा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसीलदार तमकुहीराज से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गंगुआ के ग्राम प्रधान अख्तर अली गुडू की तरफ से डीएम रमेश रंजन को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि गांव का पोखरा अमृत सरोवहर योजना के तहत सुंदरीकरण के लिए चयनित है। इस पर सुंदरीकरण कराने की स्वीकृति ब्लॉक की तरफ से मिली थी। लेकिन गांव के कुछ लोग इस पोखरे की जमीन पर पट्टा करा लिए हैं। इसकी जानकारी ग्राम सभा को नहीं दी गई है। ग्राम प्रधान की शिकायती को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसीलदार को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस संबंध में तहसीलदार तमकुहीराज नरेंद्र राम ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मछली पालन के लिए दस साल का पट्टा दिया गया है। अगर लोगों की कोई शिकायत है, तो जांच कराई जाएगी।