फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   power supply will be improve soon in hata

Kushinagar News: लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग से हाटा को मिलेगी निजात

Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
power supply will be improve soon in hata
लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग से हाटा को मिलेगी निजात
विज्ञापन

हाटा। बिजली का लोड बढ़ने के साथ ही लो वोल्टेज और सप्लाई बंद होने की समस्या से हाटा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही निजात मिल जाएगी। गर्मी का मौसम शुरू होने के पहले यह व्यवस्था कर ली जाएगी। बिजली निगम की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए हाटा विद्युत उपकेंद्र पर लगे मुख्य ट्रांसफार्मर की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुक्रवार को शुरू हो गया।
हाटा विद्युत उपकेंद्र के दो फीडरों से करीब 80 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। गर्मी के समय में लोड बढ़ने पर आए दिन कटौती की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। लो वोल्टेज की वजह से लोग परेशान होते थे। इस समस्या को देखते हुए लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की। बिजली निगम की तरफ से पांच की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें चार दिन का समय लगेगा। इस दौरान अतिरिक्त बिजली कटौती की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ पीके जायसवाल ने बताया कि अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस काम को जल्द ही पूरा कराकर आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed