{"_id":"60e5ec848ebc3e72da706760","slug":"power-supply-restarted-after-50hour-kushinagar-news-gkp4010262150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति हुई बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
जटहा बाजार (कुशीनगर)। जरार और मनिकौरा फीडर से जुड़े करीब 100 गांव में करीब 50 घंटे बाद मंगलवार की देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकी।
जरार और मनिकौरा फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति 75 किलोमीटर दूर राजापाकड़ से मिलती है। लंबी दूरी होने के कारण कभी इन क्षेत्री में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिल पाती है। रविवार की रात में करीब 10 बजे फाल्ट के चलते सप्लाई बंद हो गई। कठकुइयां के पास जमीन के अंदर केबल ध्वस्त हुआ था। बिजली नहीं होने के कारण इन्वर्टर व मोबाइल डिस्चार्ज हो गया था। उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह से खराब हुए केबल को ठीक करने का प्रयास शुरू हुआ जो देर रात 11 बजे तक चला। रात में करीब 12 बजे सप्लाई शुरू हुई।