फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police were shocked on receiving information about kidnapping of a child, he was found after two hours.

Kushinagar News: बच्चे के अपहरण की सूचना पर हलकान रही पुलिस, दो घंटे बाद मिला

Thu, 19 Mar 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police were shocked on receiving information about kidnapping of a child, he was found after two hours.
- पटहेरवा थाना क्षेत्र के ईंट-भट्ठे से खेलते समय गायब हुआ था बच्चा
विज्ञापन


पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से बुधवार की सुबह सात वर्षीय बच्चे के अपहरण की सूचना पर दो थानों की पुलिस हलकान रही। पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते हुए गायब हो गया था। पुलिस को दो घंटे के बाद बच्चा सकुशल मिला।

बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोटवा टीकमपार में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले बिहार के गया के रहने वाले मजदूर ने बुधवार की सुबह डायल 112 पुलिस को एक सात वर्ष के बच्चे के अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलने पर पटहेरवा और तमकुहीराज पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने पिपरा कनक चौराहे पर सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू किया। पुलिस अभी जांच में जुटी ही थी कि बच्चे को बाइक से लेकर दो राहगीर पहुंचे और चौराहे पर भट्ठे का पता पूछा। उसी दौरान बच्चे के पिता से उनकी मुलाकात हो गई। दोनों युवकों ने बच्चे को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि बच्चा अपने मामा के पास आया था। वह खेलते हुए रास्ता भटक गया था। रास्ते में दो बाइक सवार युवक बच्चे को रोता देख पता पूछा और ईंट-भट्ठे पर पहुंचा दिए। बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed