फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police was searching for one and a half month, now got success

Kushinagar News: डेढ़ माह से तलाश में थी पुलिस, अब मिली कामयाबी

Mon, 25 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police was searching for one and a half month, now got success
मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया सुधीर सैनी।
कुशीनगर। कप्तानगंज क्षेत्र के गौनरिया-पकड़ी मदरहां मार्ग पर रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार पांचों बदमाशों की तलाश में पुलिस करीब डेढ़ महीने से लगी थी। बताया जा है कि सभी आरोपी अलग-अगल तरीके के अपराध में माहिर हैं। मुठभे़ड़ में घायल सुधीर सैनी गोरखपुर के चौरीचौरा और कुशीनगर के पटहेरवा थाने में गैंगस्टर में वांछित था।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सभी चोरी, कंटेनर से डीजल-पेट्रोल चुराने, एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड करने, साइबर ठगी, लूट और छिनैती जैसी वारदात में शामिल थे। करीब डेढ़ महीने पहले एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के मामले में संदेह होने पर साइबर टीम और अन्य पुलिसकर्मियों को गिरोह का पता लगाने के लिए लगाया गया था। पकड़े गए कुछ अपराधियों से पूछताछ के आधार पर सर्विलांस टीम, सीडीआर, बरामद एटीएम कार्ड के आधार पर बैंक खातों की डिटेल से कड़ियां जुड़ती गईं।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, सुधीर सैनी पर दो थानों में गैंगस्टर में वांछित तो था ही उसपर गोरखपुर-बस्ती मंडल के थानों कुल 10 मुकदमे भी दर्ज हैं। सुरजीत बिंद पर गोरखपुर के गगहा थाने में धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। इरफान पर पीलीभीत जनपद में आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट सहित अन्य 11 मुकदमे दर्ज हैं। राजकुमार उर्फ गुड्डू पर गोरखपुर के गीडा सहित अन्य थानों में आबकारी, आर्म्स, गैंगस्टर सहित 13 मुकदमे में दर्ज हैं। इसी तरह सीताराम निषाद पर देवरिया के रुद्रपुर थाने में एमवी एक्ट, धोखाधड़ी सहित अन्य 13 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed