फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police removed the agitators, registered a case

सडक निर्माण को लेकर चल रहा आंदोलन..

Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police removed the agitators, registered a case
पुलिस ने आंदोलनकारियों को हटाया, केस दर्ज
विज्ञापन

आंदोलन के 26वें दिन समर्थन में महिलाओं ने किया सड़क जाम
चार घंटे आवागमन बाधित, भूख हड़ताल कर रहे लोगों को हटाया
संवाद न्यूज एजेेंसी
तमकुहीराज। अहिरौलीदान-तमकुहीराज बदहाल मार्ग के निर्माण को लेकर भुलिया बाजार में चल रहे आंदोलन के 26वें दिन भूख हड़ताल कर रहे मोहन तिवारी के समर्थन में आसपास की महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया। इससे तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग पर चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रशासन एवं पुलिस के लोगों ने महिलाओं को सड़क से हटाकर आवागमन शुरू कराया। वहीं इस मामले में चार नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी की अगुवाई में अहिरौलीदान-तमकुहीराज सड़क निर्माण की मांग को लेकर 14 अगस्त से भुलिया बाजार में क्षेत्र के लोग आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन की तरफ प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने पर मोहन ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दिया। बुधवार को उनके समर्थन में क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दी। लगभग चार घंटे तक आवागमन बाधित रहने के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अफसरों ने सड़क पर बैठे लोगों का हटाई। इसमें मालती, सैनुल, निशा, सुकुवारी, रीना, जैदा आदि शामिल थीं। तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने कहा कि बगैर अनुमति लिए भूख हड़ताल एवं सड़क जाम करने के मामले में चार नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed