फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police registered a case when a student, upset with teasing, consumed poison.

Kushinagar News: छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने जहर खाया तो पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 02 May 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case when a student, upset with teasing, consumed poison.
कसया। छेड़खानी के मामले में कार्रवाई के बजाए कुशीनगर चौकी पुलिस ने सुलह करा दिया। इससे क्षुब्ध छात्रा ने सोमवार की शाम को जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

काॅलेज में परीक्षा देकर साइकिल से छात्रा घर जा रही थी। रास्ते में के युवक ने रोककर छेड़छाड़ की। मोबाइल नंबर नहीं देने पर दुर्व्यवहार किया। घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई। घर वाले उसे लेकर कुशीनगर पुलिस चौकी पर पहुंचे और तहरीर दी। सोमवार को दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दिया। हालांकि, युवती कार्रवाई पर अड़ी रही। कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध युवती ने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में हुआ। छात्रा के जहर खाने के बाद कसया पुलिस ने उच्चाधिकारियों को गलत सूचना देकर गुमराह कर दिया। खुद को घिरता देख पुलिस ने युवती की मां के तहरीर पर रोहित, संतोष व डीएम के विरुद्ध पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज किया है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed