फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police reached the college on information of cheating

Kushinagar News: नकल की सूचना पर काॅलेज पहुंची पुलिस

Wed, 20 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police reached the college on information of cheating
कसया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान मंगलवार को बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में नकल होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि जांच-पड़ताल में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिलने पर सूचना गलत साबित हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉलेज में नकल कराए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने परीक्षा कक्षों और परिसर की जांच की, लेकिन कहीं भी नकल से संबंधित कोई सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

केंद्राध्यक्ष प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा गलत सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed