फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police nab absconding gangster from Uttarakhand

Kushinagar News: उतराखंड के फरार गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा

Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police nab absconding gangster from Uttarakhand
तमकुहीराज (कुशीनगर)। फरार चल रहे गैंगस्टर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी पशु तस्करों का सरगना है। पुलिस आरोपी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश हापुड़ जिले से गिरफ्तार की है। इसके खिलाफ तमकुहीराज थाने में केस दर्ज था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तमकुहीराज पुलिस ने 10 अप्रैल 2023 को एक डीसीएम से 18 गोवंश बरामद किया था। दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विवेचना में उत्तराखंड के ऊधम सिंह जिले के थाना बाजपुर क्षेत्र के रामजीवनपुर गांव निवासी राकेश कुमार के नाम से डीसीएम वाहन रजिस्टर्ड मिला था।
विज्ञापन

पुलिस राकेश को गैंग का सरगना मानते हुए गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था। एसपी की सख्ती के बाद पुलिस आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर हापुड़ पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पशु तस्करों के गिरोह से जुड़ा वाहन स्वामी अपने परिवार, सगे-संबंधियों व गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं की खेप बड़े पैमाने अपने वाहन से बिहार, बंगाल व अन्य स्थानों पर भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed