फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police engaged in investigation of attack on DJ operator

Kushinagar News: डीजे संचालक पर हमले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Apr 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in investigation of attack on DJ operator
पिपराघाट। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव में डीजे संचालक पर चाकू से हमले के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी गुड्डू मल्लाह के घर बेटी की बरात आई थी। शादी में सेवरही क्षेत्र के रकबा जंगली पट्टी गांव निवासी त्रिकेश कुशवाहा (18) डीजे ले गया था। आधी रात के बाद त्रिकेश डीजे बंद कर जनरेटर के पास चारपाई पर सो गया। रात करीब तीन बजे दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। त्रिकेश कुशवाहा के पिता दयानंद कुशवाहा ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed