फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police encounter with cattle smugglers

Kushinagar News: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 05:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 11 Apr 2023 05:43 PM IST
सार

एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि पशु तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं। नियमित चेकिंग करके पशु तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
Police encounter with cattle smugglers
तमकुहीराज कस्बे में हुए मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए ले जाती पुलिस।संवाद

विस्तार

गोंडा से पशुओं को डीसीएम में लादकर बिहार जा रहे पशु तस्करों के साथ पुलिस की सोमवार को मुठभेड़ हो गई। तमकुुहीराज के पूर्वी ओवरब्रिज चौराहा पर चली गोली में एक पशु तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


सुबह करीब चार बजे तमकुहीराज पूर्वी ओवरब्रिज चौराहा (हरिहरपुर) के पास पुलिस टीम ने एक डीसीएम को रोकने की कोशिश की। उसमें सवार लोगों ने एनएचएआई की पार्किंग के पास वाहन खड़ी करके पुलिस पर गोली चला दी। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसकी हालत देखकर दूसरा भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल को पुलिस सीएचसी तमकुहीराज ले गई। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डीसीएम की तलाशी लेकर उसमें बंधे 18 पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया। पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान शामली जिले के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के पलठेड़ी निवासी वासिद और वार्ड नं. आठ कांधला निवासी फिरोज खान के रूप में हुई। तस्करों के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ नीरज राय के मुताबिक, पशु तस्करी की सूचना पर स्वाॅट प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला की टीम के साथ वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी डीसीएम चालक ने पुलिस को देखकर वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी करने पर उसमें सवार तस्करों ने गोली चला दी।


एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि पशु तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं। नियमित चेकिंग करके पशु तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed