फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police Department destroyed liquor worth 2.50 crores

पुलिस विभाग ने नष्ट की 2.50 करोड़ की शराब

Sun, 10 Apr 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police Department destroyed liquor worth 2.50 crores
तरयासुजान थाना परिसर में जेसीबी से नष्ट की जा रही शराब। - फोटो : KUSHINAGAR
पुलिस विभाग ने नष्ट की 2.50 करोड़ की शराब
विज्ञापन

कुशीनगर। वर्ष 2013 से 2021 तक आबकारी एक्ट के तहत 422 मुकदमों में बरामद शराब रविवार को नष्ट कर दी गई। इसकी कीमत 2.50 करोड़ रुपये थी। इसमें अंग्रेजी, देसी, कच्ची शराब और बीयर शामिल थी।
सीओ तमकुहीराज की मौजूदगी में यह शराब तरयासुजान थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नष्ट की गई। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस कार्यालय की तरफ से रविवार देर शाम बताया गया कि न्यायालय के आदेश पर एसपी सचिंद्र पटेल ने जनपद के सभी थानेदारों को निर्देश दिए थे कि अपने-अपने मालखाने में आबकारी अधिनियम के तहत बरामद कर रखी गई अवैध शराब को जल्द से जल्द निस्तारित कर दें।
विज्ञापन

इसी क्रम में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया के नेतृत्व में तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी से शराब नष्ट कराया। 422 मुकदमों में बरामद ढाई करोड़ रुपये की शराब नष्ट की गई है। इस दौरान नायब तहसीलदार अशोक रंजन, एपीओ धर्मनाथ बिंद सहित अन्य लोग मौजूद थे। जेसीबी से 30 फीट गहरा गड्ढा खोदवाकर उसमें शराब नष्ट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed