फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police arrested

पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
police arrested
अवैध शराब व तमंचा के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

जटहां बाजार। पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो पेटी अवैध शराब, 12 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। वैसे पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही नाव से शराब की बड़ी खेप बिहार भेजी जा चुकी थी।
जटहां बाजार एसओ संजय सिंह ने बताया कि अवैध शराब की बड़ी खेप बड़ी गंडक नदी के सहारे बिहार भेजी जाती है। पुलिस ने सोमवार को कटाई भरपुरवा ठोकर नंबर तीन से साइकिल सवार को शक के आधार पर पकड़ा। साइकिल आरोपी के कब्जे से दो पेटी अवैध शराब, 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस के मुताबिक उनके पहुंचने से पूर्व ही नाव के सहारे अवैध शराब की खेप जा चुकी थी। पूछताछ में पकड़े गए शराब माफिया की पहचान राजन चौरसिया निवासी कटाई भरपुरवा के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया। इस रैकेट से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
जटहां बाजार। थाना परिसर में मंगलवार को एसओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आने वाले त्योहारों को सकुशल मनाने के लिए अपील की गई।
एसओ संजय सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी ताल-मेल को और मजबूत करने के लिए आते हैं। इसलिए इसे आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि किसी भी दशा में शांति व्यवस्था में खलल डालने को वक्शा नही जाएगा। इसलिए अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक का संचालन प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कवि दुर्गेश मिश्र, एसआई लल्लन यादव, महेंद्र यादव, कमलेश सिंह, संजय गुप्त, गोलू अंसारी, भोला जायसवाल, रविंद्र कुशवाहा, टिंकू गिरी, प्रधान ध्रुवनारायण यादव, श्रीकांत कुशवाहा सहित आदि मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed