{"_id":"6436fcf9d9fa89c1880eae54","slug":"police-arrest-two-taskar-kushinagar-news-c-7-1-123197-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल
Thu, 13 Apr 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर। संवाद
- पटहेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार भोर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना(कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गाजीपुर कट फाजिलनगर के पास बुधवार की भोर में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो पशु तस्कर घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में बाहरी जिलों के पशु तस्कर सक्रिय हुए हैं। सर्विलांस के जरिए इनकी धरपकड़ की जा रही है।
मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक में पशुओं को लादकर तस्कर बिहार की तरफ जा रहे हैं। रात में 12 बजे के बाद एसपी ने पुलिस टीम को सुबह तक सजग रहने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने पर पटहेरवा के एसएचओ अनिल उपाध्याय, पडरौना कोतवाल राज प्रकाश सिंह, खड्डा एसएचओ अमित शर्मा और जटहां बाजार के थाना प्रभारी राजकुमार बरवार हाईवे पर सक्रिय हो गए।
बुधवार की भोर में पुलिस टीम ने फाजिलनगर के नजदीक गाजीपुर कट पर बिहार जा रहे एक ट्रक को रोकने की कोशिश की तो उसके चालक ने वाहन नहीं रोका। पुलिस ने किसी तरह से ट्रक को रोका तो उसमें सवार दो लोगों ने गोली चलाकर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
घायल बदमाशों को पुलिस टीम ने तत्काल काबू कर लिया। आनन-फानन में उनको फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पूछताछ में घायल बदमाशों की पहचान मुजफ्फरनगर के तीताबी थाना क्षेत्र स्थित कुरेशियान एक मीनार मस्जिद मोहल्ला निवासी सिद्धू कुरैशी और आदिल के रूप में हुई। उनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस और दो खोखे बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक दोनों 22 पशुओं को ट्रक पर लादकर बिहार की तरफ जा रहे थे। पशुओं को मुक्त करा दिया गया है। सिद्धू कुरैशी पुराना पशु तस्कर है। उसके खिलाफ तरयासुजान थाना में पशु क्रूरता का मामला दर्ज है।
इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों से जानकारी ली गई है। पशु तस्करी के रैकेट से जुड़े अन्य की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।