फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police are looking at the crime horoscope of smugglers..Infamous face on radar

Kushinagar News: तस्करों की क्राइम कुंडली खंगाल रही पुलिस..रडार पर कुख्यात चेहरे

Fri, 31 Jan 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police are looking at the crime horoscope of smugglers..Infamous face on radar
पडरौना। शराब और पशु तस्करों की क्राइम कुंडली खंगालने के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। 50 से अधिक पशु तस्करों को पुलिस ने चिह्नित किया है। कहीं 10 से अधिक ऐसे कुख्यात चेहरे भी इसमें शामिल हैं जो पिछले वर्षों में तस्करी के टॉप-10 की श्रेणी में शामिल रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि भले ही प्रत्यक्ष रूप से पुलिस के डर से उन चेहरों ने तस्करी से रुख मोड़ लिया है, लेकिन उनकी संलिप्तता खत्म नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो खाकी को संदेह है कि कुख्यात तस्करों के शह पर युवा चेहरे कैरियर या लाइनर की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा से बिहार के मुजफ्फरपुर दरभंगा में शराब तस्करी और पश्चिमी यूपी के इलाकों से बिहार और बंगाल तक होने वाली पशु की तस्करी रोकने के लिए पुलिस कप्तान ने सख्ती की है। बसहिया से लेकर जिले के तुर्कपट्टी, पटहेरवा आदि क्षेत्रों के कुख्यात तस्करों पर पुलिस की नजर है। पुलिस कप्तान ने सभी थानाध्यक्षों को पशु तस्करों में पुराने चेहरों पर निगरानी करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके लिए 50 से अधिक तस्करों को चिह्नित कर लिया गया है। इनकी क्राइम कुंडली खंगाली जा रही है। तस्करी में विशेषकर वो चेहरे हैं जो पहले टॉप-10 तस्करों की श्रेणी में शामिल रहे हैं। उनपर पुलिस ने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के तहत कुर्की, जब्ती, सीज आदि की कार्रवाई भी की है। इन पर खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस को सुराग मिला है कि ऐसे कुख्यात चेहरे परोक्ष रूप से तस्करी को अंजाम देने में मददगार बने हैं और ऊपर से खुद को सुलझे हुए आम इंसान के तौर पर प्रदर्शित करते हैं। सूत्रों के अनुसार उनके इस पूरे कार्यप्रणाली पर पुलिस की नजर है। पुलिस कप्तान से इसकी गोपनीय शिकायत भी किसी ने की है। इसकी जांच भी कराई जा रही है।जल्द ऐसे थानेदारों पर गाज भी गिर सकती है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कई पेशेवर पशु तस्करों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, लेकिन स्थानीय पुलिस की निगरानी में दी गई ढिलाई के चलते कोर्ट ने जब्त की गई संपत्ति को रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पशु और शराब तस्करों के साथ महिला अपराध पर रोक लगाने के लिए सभी थानेदारों के साथ बैठक कर समीक्षा की जा रही है। पुराने तस्करों की सूची बनवाई जा रही है। तस्करों की गतिविधि क्या है? इस पर नजर रखी जा रही है। कुशीनगर के रास्ते किसी भी कीमत पर शराब और पशु तस्करी नहीं होने दिया जाएगा। इस अपराध से जुड़ने वाले युवाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
- संतोष मिश्रा, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed