{"_id":"690a4ee298868833af0b15a4","slug":"police-activity-increased-in-the-border-areas-of-bihar-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148364-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी पुलिस की सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी पुलिस की सक्रियता
Wed, 05 Nov 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिहार जाने वाले वाहनों की जांच करते एक्साइड़ विभाग की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीराज। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कार्य मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। यूपी के सीमा से सटे गोपालगंज जिले में मतदान छह नवंबर को प्रस्तावित है।
गोपालगंज जिले के कुचायकोट और भोरे की सीमाएं यूपी की सीमाओं से सीधे तौर पर जबकि गोपालगंज विधानसभा आंशिक रूप से जुड़ती हैं। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिहार के अलावा जिले की पुलिस टीमें भी सक्रिय हैं और बिहार की ओर जाने वाले वाहनों व संदिग्धों की बैरियर लगा कर जांच की जा रही है।
बुधवार को बिहार के गोपालगंज से जुड़ने वाले जिले के चौरा खास, पटहेरवा, तमकुहीराज व तरयासुजान थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के अलावे पगडंडी रास्तों कों सील कर दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में मतदान को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी सुरक्षा की गई है।
विज्ञापन
दोनों तरफ गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। बिहार पुलिस की ओर से भी निर्देश है कि अगर कोई जरूरी काम न हो तो बिहार में न आएं। बिहार पुलिस जिले के सीमावर्ती थानों सें समन्वयक स्थापित कर शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा, समउर, सरेया, रामपुर, नैनुपहरू, तरया सुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर, जमसड़िया, तिनफेड़िया, रामपुर बंगरा, हफुआ, अहिरौली दान, पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीर बिहार, कोटवा टिकमपार, दर्जीया, रकबा, चौरा खास थाना क्षेत्र के बनकटा आदि स्थानों की सीमाएं बिहार के गोपालगंज जिले से जुड़ती हैं।
जिले की पुलिस की ओर से बिहार के सीमावर्ती इलाकों से जुड़ने वाले स्थानों पर जांच व विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया बिहार से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों के अलावा ग्रामीण व पगडंडी रास्तों पर जांच व सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को बिहार से जुड़ने वाले मार्गों को सील कर दिया जाएगा व पुलिस टीम की नियमित ड्यूटी लगाई जाएगी।