फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Poisonous snake wrapped around the neck, taking a bite death

गले में लपेटा जहरीला सर्प, डस लेने से मौत

Fri, 03 Feb 2017 12:05 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Poisonous snake wrapped around the neck, taking a bite death
सांप लेकर घुमता रहा। - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के घोरठ गांव निवासी 40 वर्षीय शख्स ने एक घर में निकले जहरीले सर्प को पकड़ लिया और उसे लेकर घूमने लगा। कुछ देर बाद सर्प युवक के गर्दन में लिपट गया और चेहरे व गर्दन पर 20 से अधिक जगहों पर डस लिया। सर्प दंश से व्याकुल युवक       भागते हुए मिश्रौली चौराहे पर जाकर गिर पड़ा। घरवाले उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घोरठ गांव निवासी खजांची के घर बृहस्पतिवार की दोपहर में एक जहरीला सर्प निकला। आसपास के लोग इस सर्प को मारने पहुंचे तब तक इसी गांव निवासी 40 वर्षीय रामबेलास भी वहां पहुंच गया। लोगों के अनुसार रामवेलास ने लोगों को सांप को मारने से रोक दिया और उसकी पूंछ पकड़कर हाथ में उठाकर घूमने लगा। यह शख्स  बहुत देर तक सांप को कभी हाथ में तो कभी जमीन पर रखकर       घूमता रहा। 
विज्ञापन

इस दौरान एक बार सर्प ने रामवेलास के हाथ पर डंसा तो रामवेलास ने इसके बाद सर्प को शरीर पर लपेटना शुरू कर दिया। इसी दौरान सर्प उसकी गुर्दन में लिपट गया। रामवेलास उसे लेकर घोरठ से शाहपुर चौराहे की तरफ बढ़ चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गले में लिपटे सर्प ने अचानक रामवेलास के चेहरे व गर्दन पर दंश मारना शुरू कर दिया। रामवेलास गले में सर्प को        लपेटे मिश्रौली गांव की तरफ भागने लगा। गांव के पास पहुंचकर       गिर पड़ा। 

पीछे से घर व गांव के लोग पहुंचे और सर्प को एक टोकरी से ढक दिया तथा रामवेलास को इलाज के लिए दुदही सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रामवेलास को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed