{"_id":"649dceda2514c1b5ee083f44","slug":"pm-modi-will-come-7-julay-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-728-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीएम मोदी दो साल में दूसरी बार देंगे जिले को बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीएम मोदी दो साल में दूसरी बार देंगे जिले को बड़ी सौगात
Fri, 30 Jun 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर में अब तक तीन राजनीतिक, एक लोकार्पण और एक बार धार्मिक दौरा कर चुके हैं प्रधानमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुशीनगर जिले के लिए ऐसा मौका है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल के भीतर दूसरी बार बड़ी सौगात देंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री अब तक जिले में कुल पांच बार आ चुके हैं। यह उनका छठा आगमन होगा। इसके पहले वह तीन बार राजनीति दौरे पर आए थे, जबकि एक बार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण और एक बार धार्मिक यात्रा पर भी आ चुके हैं।
पहले पांच आगमन में उनका एक आगमन वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान पडरौना में चुनावी जनसभा के संबोधन के लिए हुआ था। उनके संबोधन का असर था कि कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह को भाजपा के राजेश पांडेय ने हरा दिया था। उस दौरान वह देश के प्रधानमंत्री नहीं थे। लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था। केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।
पीएम का दूसरा आगमन 27 नवंबर 2016 को निर्माणाधीन कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जनसभा को संबोधित करने के लिए हुआ था। उस समय प्रदेश में सपा सत्ता में थी। संबोधन से 2017 में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उनका तीसरा आगमन वर्ष 2019 में 17वीं लोकसभा चुनाव में कप्तानगंज में हुआ था। उन्होंने वहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के बाद विजय कुमार दुबे भाजपा से सांसद चुने गए। देश के प्रधानमंत्री रहते उनका चौथा आगमन 20 अक्तूबर 2021 को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण करने के लिए हुआ था। इस दौरान उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में तीन दिवसीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव व बरवां जंगल में विशाल जनसभा को संबोधित किया था।
पांचवां आगमन 16 मई 2022 को बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी से वापसी के दौरान भगवान बुद्ध के दर्शन करने कुशीनगर पहुंचे थे। विशेष पूजा अर्चना किए थे। अब कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में छठवां आगमन होगा। उनका कुशीनगर में यह आगमन प्रधानमंत्री के रूप में पांचवां आगमन होगा।
उनके पांच आगमनों में 2014, 2016, 2019 का दौरा चुनावी रहा है, जबकि 20 अक्तूबर 2021 व सात जुलाई 2023 को होने वाला संभावित दौरा सौगात देने वाला है। एक कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण और अब महात्मा बुद्ध कृषि प्रौद्योगिकी विवि का शिलान्यास होगा। यह सौगात देने वाले आगमन दो साल के अंदर ही होने जा रहा है। हालांकि, 2022 मई का आगमन धार्मिक था।