Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pledge administered to increase enrollment in schools

Kushinagar News: विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने की दिलाई शपथ

Sat, 29 Jun 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Pledge administered to increase enrollment in schools
मंसाछापर। सामुदायिक सहभागिता और संचारी रोग दस्तक अभियान को सफल बनाने की उद्देश्य से शुक्रवार को विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में नोडल शिक्षक, सफाई कर्मचारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़वाने के लिए शपथ दिलाई गई। बेहतर कार्य के लिए आठ ग्राम प्रधान, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सबसे अधिक उपस्थिति के लिए 10 बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती ने कहा कि सभी के सहयोग से ही परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जा सकता है। सभी ग्राम प्रधान, सामाजिक संगठनों के लोग कम से कम दो-दो बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में जरूर कराएं। सभी ग्राम प्रधान को इसकी शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान अलीम ने कहा कि एक जुलाई से संचारी रोग अभियान की शुरुआत हो रही है। इसमें सभी ग्राम पंचायतों में बेहतर सफाई व्यवस्था कराई जाय, नालियों की सफाई कराई जाए। गांव की मुख्य सड़कों के किनारे झाड़ियों की सफाई हो। इसके बाद 10 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू होगा। इसमें घर-घर आशा कर्मी जाएंगी और लोगों को मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया समेत अन्य रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस सभी अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, यूनिसेफ से शहवाज मीनराज, बीपीसीएम सुनैना, शोधार्थी प्रवीण अग्निहोत्री, अरविंद चौबे, अमृत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed