फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Players left for Asian Taekwondo Championship

Kushinagar News: एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए खिलाड़ी

Mon, 19 Aug 2024 06:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Players left for Asian Taekwondo Championship
कसया। इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन की तरफ से आयोजित एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शामिल होने से जिले के 19 खिलाड़ी रविवार को विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए। वे वहां 22 से 25 अगस्त तक अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सचिव व कोच दीपक कुमार मद्धेशिया ने बताया कि बालिका वर्ग में संजना श्रीवास्तव, बिंदू गुप्ता, श्वेता वर्मा, मनीषा कुशवाहा, आकांक्षा कुशवाहा, श्रृष्टि सिंह और बालक वर्ग में अजीत चौहान, धीरज यादव, सोनू चौहान, कौस्तुब पांडेय, आदित्य जायसवाल, शुभम यादव, अनमोल सिंह राजपूत, रिषभ शर्मा, धीरज गुप्ता, विकास मद्धेशिया, विभांश मिश्रा, गणेश शंकर पांडेय, राजवीर सिंह विजयवाड़ा में होने वाले एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्ग में प्रदर्शन करेंगे। ये सभी खिलाड़ी रविवार को विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता में सफल होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed