फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   plantation start from one july

नदी, नहरों और सड़कों किनारे होगा पौधरोपण

Sun, 20 Jun 2021 06:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
plantation start from one july
नदी, नहरों और सड़कों किनारे होगा पौधरोपण
विज्ञापन

- कसया वन रेंज में लगाए जाएंगे ढाई लाख पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। पौधरोपण अभियान के तहत इस बार नदियों, नालों, नहरों और सड़कों के किनारे हरियाली बिखेरने की तैयारी है। इनके किनारे खाली पड़े स्थानों पर अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाकर हरियाली लायी जाएगी। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ एक से सात जुलाई तक चलाया जाएगा।
यह जानकारी कसया वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार दूबे ने दी। उन्होंने बताया कि रेंज में ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पौधरोपण वाले स्थलों में बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी का किनारा भी शामिल है। यहां पर हरियाली के लिए विभिन्न प्रजाति के पौधों को रोपित किया जाएगा, ताकि नदी का किनारा प्राकृतिक छटा से आकर्षित दिखने लगे। पौधरोपण अभियान में विभिन्न संस्थाओं को भी लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए वन विभाग ने आवश्यक जानकारी दे दी है। अभियान में रेंज के लगभग 50 कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है। जहां पौधरोपण होगा, उन स्थलों व पौधों के संरक्षण का कार्य किया जाएगा ताकि व रोपित पौधे वृक्ष का रूप ले सकें।
विज्ञापन

ये पौधे लगाए जाएंगे
पौधरोपण अभियान में आम, इमली, जामुन, नीम, सहजन, अर्जुन, पीपल, बरगद, पाकड़, शीशम, सागौन, कंजी, सीरस आदि प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। सुरक्षा बांस के ट्री गार्ड या ट्रीगार्ड नेट से की जाएगी। वहीं नहर के किनारे जो पौधे रोपित होंगे, उनके बीच चार मीटर का अंतराल होगा। इसमें शीशम, आम, जामुन, नीम, अर्जुन, यूकेलिप्टस, कंजी आदि के पौधे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed