फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pipra Jatampur entered the semi-finals by defeating Doghra

Kushinagar News: दोघरा को हराकर पिपरा जटामपुर ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sat, 11 Nov 2023 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pipra Jatampur entered the semi-finals by defeating Doghra
गुरवलिया बाजार। सेमरा हर्दो पट्टी में दीपावली के अवसर पर लगने वाले मेला में चल रहे 31वीं दीपावली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पिपरा जटामपुर के टीम ने दोघरा को 46 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

पिपरा जटामपुर के टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। निर्धारित 20 ओवर में पिपरा जटामपुर की टीम ने नौ विकेट खोकर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस टीम के पवन शाही ने 33 गेंदों पर नाबाद 55 रन की पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दोघरा के टीम के तरफ से भीम और विवेक के द्वारा 24 गेंद में 91 रन जोड़ने के बावजूद दोघरा की टीम 16 ओवर में 150 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। पिपरा जटामपुर की टीम ने 46 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लिया। इस टीम के पवन शाही को 33 गेंद में 55 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैंच का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिभूवन सिंह ने किया। अंपायर की भूमिका में राहुल सिंह व विशाल सिंह रहें। राजन सिंह व अमित ने कमेंट्री की। इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंगद रजक, पूर्व ग्राम प्रधान संतोष सिंह उर्फ खोखा बाबू , अमित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह, कार्तिक सिंह चन्दन, प्रिंस सिंह, दीपू सिंह, विनोद सिंह, रवि सिंह, संदीप, अनुज, मुन्टू किशन, अमन, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed