{"_id":"69e52f5ec07a1b87810c586b","slug":"petrol-and-diesel-run-out-at-petrol-pump-people-distressed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158368-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेट्रोल पंप खत्म हुआ पेट्रोल और डीजल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेट्रोल पंप खत्म हुआ पेट्रोल और डीजल, लोग परेशान
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित तीनों पेट्रोल टंकियों पर रविवार को डीजल और पेट्रोल समाप्त हो गया। इससे लोगो को परेशान होना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी कृषि कार्य में लगे किसानों और रिस्तेदारों के घर मांगलिक कार्यों में शामिल होने गए लोगों को उठानी पड़ी।
सेवरही क्षेत्र में इस समय फसलो की कटाई मड़ाई के साथ गन्ने की सिंचाई का कार्य चल रहा है। इसके लिए डीजल का इंतजाम करना उन पर भारी साबित हो रहा है। नगर पंचायत में संचालित तीनों पेट्रोल टंकियों पर कभी डीजल तो कभी पेट्रोल समाप्त हो जाता है। वेलवारी पट्टी स्थित टंकी और रेग्युलेटर के पास वाली टंकी पर रविवार को दोपहर तक डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गया। क्षेत्र के किसान हरेंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, ध्रुव निषाद, राजेश सिंह आदि ने प्रशासन से मांग के अनुरूप सभी टंकियों पेट्रोलियम पदार्थो की उपलब्धता बनाए रखने की मांग की है, ताकि किसान परेशानी से बच सकें।
000000