Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People Outraged at Tehsil Over Boundary Wall Dispute; Police Had to Be Summoned Following Uproar.

Kushinagar News: बाउंड्रीवाल विवाद पर तहसील में भड़के लोग, हंगामे के बाद बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 21 Apr 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
People Outraged at Tehsil Over Boundary Wall Dispute; Police Had to Be Summoned Following Uproar.
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील परिसर में सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचे महिला समेत गांव के लोग प्रदर्शन करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों ने गौरी श्रीराम की सरकारी हरिजन प्राथमिक पाठशाला की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को पड़ोसी कास्तकार पर रोकने और राजस्व निरीक्षक पर गलत सूचना देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गांव के हरिजन प्राथमिक पाठशाला की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन पड़ोसी काश्तकार ने आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया। इससे नाराज ग्रामीण एकजुट होकर तहसील पहुंचे और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों ने आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक की लापरवाही और गलत सूचना के कारण मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने अपनी समस्या उनके सामने रखी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लेखपालों की हड़ताल के कारण तत्काल राजस्व टीम मौके पर भेजना संभव नहीं था। साथ ही ग्रामीणों को थाना समाधान दिवस पर उपस्थित होने के लिए कहा गया, ताकि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन


00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed