फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people met to sdm

सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष की आशंका

Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
people met to sdm
सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष की आशंका
विज्ञापन

न्यायालय का आदेश नहीं मान रहे बिहार के कुछ लोग
जमीन की समस्या पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। बिहार के कुछ लोग गंडक नदी पार स्थित खड्डा क्षेत्र की ग्राम सभा भैसहां के मौजा बालगोविंद छपरा की लगभग एक हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करने पर आमादा हैं। एसडीएम कोर्ट के जब्ती के आदेश को धता बताते हुए बार-बार छप्पर डालकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से वहां संघर्ष होने की आशंका बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भैसहां गांव के कुछ लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।

ग्राम सभा भैंसहा निवासी प्रेमचंद सिंह, दिलीप तिवारी, सर्वजीत, भुलई निषाद, मुन्ना तिवारी, नरसिंह, लालधर, अकलू सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि उनके एसडीएम कोर्ट की तरफ से ग्राम सभा की लगभग एक हजार एकड़ जमीन जब्त की गई है। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। फिर भी आदेश की अवहेलना करते हुए बिहार के कुछ लोग जब्त की गई जमीन की फसल काटकर पुन: फसल की बुआई कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब छप्पर डालकर वर्तमान परिदृश्य बदलने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी सूचना पूर्व में भी दी जाती रही है। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वर्तमान में भी निर्माण कार्य जारी है। इससे वहां संघर्ष होने की आशंका बनी हुई है। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक खड्डा को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि जब्त की गई जमीन की बाबत आदेश की अवहेलना करने की शिकायत प्राप्त हुई है। यह गंभीर मामला है। पुलिस को तुरंत आदेश का पालन कराने व कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed