फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patna beat Ghaziabad by four wickets

पटना ने गाजियाबाद को चार विकेट से हराया

Sun, 24 Dec 2017 11:40 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 24 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Patna beat Ghaziabad by four wickets
हरी झंडी दिखाते अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। रविवार को यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में स्वर्गीय कृष्णा साहा व स्वर्गीय विमलेश मल्ल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन का मैच पटना और गाजियाबाद के बीच खेला गया। इसमें गाजियाबाद की टीम को पटना ने चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


पटना टीम के कप्तान विनीत कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में बल्लेबाजी करने उतरी गाजियाबाद की शुरूआत बेहद शानदार रही। नीतिश कुमार और उज्ज्वल के विस्फोटक बल्लेबाजी से रन स्कोर में तेजी से इजाफा हुआ लेकिन पटना के गेंदबाज सचिन और राहुल ने दोनों सलामी बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद गाजियाबाद का कोई भी बल्लेबाज अधिक समय तक विकेट पर नहीं टिक सका। एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। किसी तरह सोनू और पंकुल ने पारी को संभालते हुए सम्मान जनक स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया। गाजियाबाद की टीम 158 रन पर सिमट गई। पटना के गेंदबाज सचिन व राहुल ने तीन विकेट चटकाए तो राजेश और अभिषेक ने दो विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम की शुरूआत भी खराब रही। पहले चार विकेट सस्ते में निपट गए। इसके बाद राजेश और सचिन ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करके टीम को संभाल लिया। पटना की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजेश ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली। सचिन ने 32 व राकेश ने 17 रनों का योगदान दिया। राजेश को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मोबाइल फोन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच के शुभारंभ के पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। एसपी यमुना प्रसाद ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के वापस फील्ड में पहुंचने पर प्रभारी डीएम/सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने गुब्बारा उड़ाने के बाद कबूतर छोड़कर खेल का शुभारंभ किया। अंपायर लिंकन सिंह, सतीश रावत रहे। जबकि कमेंट्री प्रिंस तिवारी व राबिन गुप्ता तथा स्कोरिंग का कार्य अभिनव पाठक ने किया। 


इस मौके पर नगर पालिका परिषद पडरौना की पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपनारायण अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, सुधीर जायसवाल, मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, ऋषिकेश मिश्र, शमसेर मल्ल, इंद्रजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed