फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passengers were upset due to barricading

अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजित

Mon, 27 Sep 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Passengers were upset due to barricading
बैरिकेडिंग लगने से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

वाहनों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा
108 नंबर की एंबुलेंस डॉक्टर टीम के साथ रही तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक नगर के एक के निजी होटल में सोमवार को शुरू हुई। इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह शामिल हुए। बैठक को लेकर पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर परेशान रही।
कुशीनगर से निकलने वाले एनएच-28बी स्थित जेटी बाबू तिराहे और गांधी चौक पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इससे आने जाने वाले वाहनों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। इसके साथ परिवहन निगम की बसें भी स्टेशन तक नहीं पहुंच पाई। उन्हें कसया बाईपास से होकर गुजरना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों के लिए बसें नहीं पहुंचने से दिक्कत हुई। उधर, सरकार की तरफ से आपातकालीन सेवा के लिए चलाई जा रही 108 नंबर की एंबुलेंस के साथ डॉ. हेमंत नायक, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. एसके सिंह, मदन प्रताप सिंह, सचितानंद तिवारी, वार्ड ब्वाय किशोर प्रसाद व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ होटल के बाहर राजमार्ग पर बैठे रहे। इसके साथ ही कुशीनगर से कसया गांधी चौक तक जिले विभिन्न विधानसभाओं के भाजपा नेताओं की ओर से होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाकर पाट दिया गया था।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने स्वागत किया
सोमवार को भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल का भाजपा महिला मोर्चा कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय के अगुवाई में स्वागत किया गया। इस दौरान महामंत्री रुपम सिंह, जिला उपाध्यक्ष वंदना ठाकुर, सुगंधा सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल, अंजलि मौर्या, फूलवंती चौहान आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन महामंत्री का स्वागत किया
सुकरौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सुकरौली कस्बे के पास पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की अगुवाई में प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल का स्वागत किया गया। प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराएं। उन्होंने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान ऋषि त्रिपाठी, सुभाष पांडेय, ध्रुवचंद्र जायसवाल, वरुण जायसवाल, रमेशचंद्र जायसवाल, गुड्डू प्रजापति, सुरेश गुप्ता, मुन्ना पांडेय, श्रीभागवत पटेल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed